*जगदेव प्रसाद को सीएम बनाने वाली थी इन्दिरा गांधी: बबलू मंडल*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की 50 वीं पुण्यतिथि शहर के जदयू कार्यालय में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में गुरूवार को मनायी गई।उपस्थित जदयू नेताओं के द्वारा प्रथमतः उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि शहिद जगदेव बाबू बच्चपन से ही साहसी और वहादुर थे।वे कम उम्र से ही समाज में फैले कुरीतियों- कुप्रथाओं के विरूद्ध संघर्ष किये। समाजवादी व समता-समानता की व्यवस्था लागू कराने की दिशा में उनके संघर्षपूर्ण जीवन और योगदान आज भी प्रासंगिक है।वे महान समाज सुधारक व समाजवादी क्रांतिकारी नेता थे।उन्होंने दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा नहीं चलेगा ,सौ में नब्बे शोषित है,धन धरती और राज-पाट में नब्बे भाग हमारा है का ऐतिहासिक नारा देकर बहुसंख्यक बहुजनों के हक अधिकार के लिए जारी जंग में आज ही के दिन अर्थात् 05 सितम्बर 1974 को अरवल जिले के कुर्था में सामंतवादी पुलिस की गोली से शहिद हो गए।वे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलकर दिल्ली से बिहार लौटे थे।दिल्ली में इन्दिरा गाँधी ने उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री बनने के लिए ऑफर दिये थे।पर जेपी आन्दोलन के शहीदों में जगदेव बाबू का नाम सामंती ताकत की गोली ने जोड़ दिया।आज हमारे बहुजन समाज के नेताओं और युवाओं को संकल्प लेना होगा कि शहिद जगदेव बाबू के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए उनके पदचिन्हों पर चल कर देश के सर्वमान्य नेता व बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूती प्रदान करें।यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर जदयू के नेताओं में क्रमशः डॉ0विद्यानन्द दास, पंकज कुमार पटेल,प्रमोद कुमार सिंह, रामविलाश महतों,सुभाष चन्द्र जोशी,पूर्व उप प्रमुख हीरालाल यादव,अनुज कुमार शर्मा, फिरदोस आलम,शनिचर सदा,कमल किशोर पटेल,भवन पासवान, नरेश कुमार, अवोध पटेल एवं राजीव कुमार ठाकुर उपस्थित थे।


