जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी के जनता दरबार मे 31 आवेदन प्राप्त हुए विभागीय निर्देशानुसार सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी, कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधान द्वारा शुक्रवार के साथ साथ अब प्रत्येक सोमवार को अपने अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे। आज दिनांक 09 मार्च, 2026 को इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के अध्यक्षता मे अपने कार्यालय प्रकोष्ठ मे तथा अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा के उपस्थिति मे समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन मे सभी कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ के जनता दरबार का आयोजन किया गया। आज के जनता दरबार में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनो को संवेदनशीलता के साथ समस्याओं को सुना गया तथा आवेदन के त्वरित निष्पादन हेतु स्थल पर ही संबंधित पदाधिकारियों को हस्तगत कराते हुए अविलम्ब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार का आयोजन विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजित किया जा रहा तथा आमजनों की समस्या से रूवरु होते हुए उसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने बताया जनता दरबार का आयोजन जिला मुख्यालय के साथ साथ अनुमंडल कार्यालय मे अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ, प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तर पर भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के समक्ष आयोजित किया जाएगा। सभी आवेदनों को गंभीरता के साथ लेते हुए त्वरित कार्रवाई भी करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। जनता दरबार के साथ ही उद्योमी वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमे उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापित करने के आने वाली समस्याओ यथा- शिक्षा, बिजली, प्रदूषण, फायर लाइसेंस, भूमि सम्परिवर्तन एवं अन्य तरह की समस्याओ को सूनवाई कर निराकरण किया जाएगा। इसके लिए एक सिंगल विण्डो सेल का गठन किया गया है, जिसमे सदस्यों को नामित किया गया है, जिला पदाधिकारी इसके अध्यक्ष तथा महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र इसके सचिव /सदस्य है और अन्य पदाधिकारियों को सदस्य के रुप मे नामित किया गया है, ये सभी सदस्यों जिला स्तर पर आयोजित जनता दरबार मे प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को उपस्थित होगें।
आज के जनता दरबार मे अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा के साथ साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच श्री विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्री सुजीत कुमार सिन्हा, निदेशक, डी. आर. डी. ए. श्री रोहित कुमार मिश्रा, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती पूनम कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री होमा इरफ़ान, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री नेहा, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्री संजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा सहित अन्य पदाधिकारी जिला स्तरीय जनता दरबार मे शामिल हुए।
जनमानस की समस्या को दूर करने हेतु अब सप्ताह मे दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


