*मेरा गाँव – मेरे लोग
बिहार विधानसभा, पटना में*
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद शार्जील अहमद ककवी, जो काको गांव के निवासी और कायनात इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र हैं, ने आज बिहार विधानसभा, पटना में आयोजित युवा संसद में नेहरू युवा केंद्र संगठन, जहानाबाद जिला का प्रतिनिधित्व कर अपनी अद्वितीय प्रतिभा को एक बार फिर साबित किया। उनकी मेहनत, लगन और बुद्धिमत्ता युवा पीढ़ी को प्रेरित करती रहती है। यह उपलब्धि हमारे क्षेत्र से उभरती प्रतिभाओं का प्रमाण है, जो वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं। बधाई हो, शार्जील! आपने हमें गर्व महसूस कराया।


