जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
जहानाबाद के शकुराबाद इंटर स्तरीय प्रवेशिका विद्यालय के प्रांगण से डिजिटल वूमेन ट्रस्ट के द्वारा इस वर्ष की ‘ग्रीन जहानाबाद मिशन 2 ‘ की एक बार फिर से शुरुआत की गई । इस अभियान के तहत डिजीटल वूमेन ट्रस्ट के द्वारा जहानाबाद जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वृक्षारोपण की शुरुआत शकुराबाद उच्च विद्यालय से की गई है। इस मिशन के तहत डिजिटल वूमेन ट्रस्ट के नेतृत्व में छात्रों ने वृक्षारोपण का काम आरंभ किया है। इस दौरान विद्यालय में वृक्षारोपण के साथ-साथ डिजिटल वूमेन ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ हीं उपस्थित छात्रों को वृक्ष और पर्यावरण से जुड़े रहने और उसके महत्त्व के बारे में विस्तृत रूप से समझाया।
इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय प्रांगण में एक वृक्ष अपनी मां के नाम पर लगाने का कार्य किया। इस मिशन के तहत विद्यालय में 100 वृक्ष लगाकर मिशाल कायम किया। इस अभियान के तहत डी डब्लू ट्रस्ट ने बच्चों को बेहतर पर्यावरण और जहानाबाद जिले को सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जागरूक किया। साथ हीं उन्हें भविष्य में पेड़ पौधों के बचाव के लिए अग्रसर किया।ग्रीन जहानाबाद मिशन के संदर्भ में डी डब्लू ट्रस्ट के संस्थापक अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रीन जहानाबाद मिशन पिछले साल उन्होंने जहानाबाद में शुरूआत की थी। बीते वर्ष हमने 1500 वृक्ष पूरे जहानाबाद जिले में लगवाए थे। मौजूदा समय में भारत के वनों की स्थिति काफी चिंताजनक बनते जा रही है।


