43 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

जहानाबाद जिले 37 वी स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर होगा कवि सम्मेलन, सम्मानित किये जायेगे साहित्यकार , गायक तथा नाट्यकर्मी

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख .जहानाबाद

जहानाबाद
जहानाबाद जिले के 37 वीं स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर 31 जुलाई को संध्या 4 बजे से होटल राज दरवार में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है ,साथ ही जिले साहित्यकार , गायक तथा नाट्यकर्मी को सम्मानित किया जायेगा ।
नागरिक विकास मंच के तत्वावधान मे आयोजित कार्यक्रम के बारे मे जानकारी देते हुए मंच के सचिव संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि साहित्यकार सम्मान प्रसिद्ध साहित्यकार प्रेमचंद के जयन्ती के अवसर पर उनके नाम से दिया जायेगा । गायन क्षेत्र का सम्मान पार्श्व गायक मो रफी के पुण्य तिथि पर उनके नाम से दिया जायेगा। इसी तरह फिल्मी कलाकार मुमताज के जन्मदिन के अवसर पर उनके नाम से नाट्यकर्मी को सम्मानित किया जायेगा । इस अवसर कलाकारों के द्वारा काव्य गोष्ठी, मो रफी तथा मुमताज के गाये गानों के साथ साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के लिखे कीर्ति पर परिचर्चा का आयोजन है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें