जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
शकुराबाद। रघुनाथ गंज सूर्य मंदिर में मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटना , नेत्र ज्योति आई हॉस्पिटल पटना एवं रश्मी फाउंडेशन जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। रश्मि फाउंडेशन के सचिव अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि जहानाबाद जिला सृजन दिवस के उपलक्ष्य में हेल्थ कैंप का आयोजन किया । इस आयोजन का शुभारंभ जहानाबाद जिला परिषद की अध्यक्ष रानी कुमारी, भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, सेसम्बा पंचायत की मुखिया रश्मी देवी, मंदिर प्रबंधक समिति की सदस्य कुमारी नीभा गुप्ता , रतनी फरीदपुर के पूर्व प्रमुख प्रेमचंद कुमार एवं संस्था के सचिव अमरेन्द्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सूर्य मंदिर में आए अतिथियों का स्वागत रश्मी फाउंडेशन के सचिव अमरेन्द्र कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील प्रसाद ने किया। इस कार्यक्रम में मेदांता हॉस्पिटल, पटना के डॉ. समर कुमार एवं नेत्र ज्योति आई हॉस्पिटल के डॉ. राहुल कुमार रंजन को इस नेक कार्य हेतु सम्मानित किया गया।रश्मि फाउंडेशन के सचिव ने बताया कि कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य की नियमित देखभाल जरूरी हो गया है। संस्था आगे भी इस तरह का कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में चलाता रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील प्रसाद ने बताया कि इस तरह का यहां पहला आयोजन था और ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम में मंटु कुमार, बबलु कुमार, उदय प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद, शिवदयाल साव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


