जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जहानाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के तत्वधान में प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल जहानाबाद में विधिक साक्षरता क्लब कार्यक्रम के अंतर्गत बिजली संरक्षण पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
जिसमे वर्ग 7 के छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार ने संबोधित किया और छात्रों को बिजली संरक्षण के बारे में बताया कि हम अपने दैनिक जीवन में किस प्रकार बिजली के दुरुपयोग को रोका जा सकता है।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी शिक्षक सुरजीत कुमार ने भी अपने सुझाव छात्रों को दिया की बिजली संरक्षण जरूरी है। इस कार्यक्रम को पराविधिक स्वयंसेवक विमल कुमार ने भी अपना सहयोग प्रदान किया है।


