26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

जाति और धर्म पर आधारित राजनीति का करें बहिष्कार

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कोशी कालेज खगड़िया के राजनीति विज्ञान विभाग में “चुनाव में जाति-धर्म की भूमिका” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें सेमेस्टर-3 के छात्र छात्रों ने भाग लिया,सेमिनार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्य डा० तौशिफ मोहसिन ने कहा चुनाव लोकतंत्र का महापर्व,चुनाव में सभी मतदाताओं को भाग लेना चाहिए तथा जाति -धर्म के आधार पर मतदान नहीं करनी चाहिए,वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डा० संजय मांझी ने कहा अवसरवादी राजनीति करने वाले जाति और धर्म का इस्तेमाल करते जो स्वच्छ राजनीति के लिए अभिशाप है,डा० संतोष कुमार राय ने कहा चुनाव में जाति और धर्म के इस्तेमाल को जनजागरण तथा कठोर आचार संहिता के माध्यम से ही रोका जा सकता है,डा० इन्द्र भूषण सिंह ने कहा चुनाव में जाति, धर्म ,धन बल,बाहुबल का इस्तेमाल तथा अपराधियों का प्रवेश ने स्वच्छ व स्वतंत्र चुनाव की अवधारणा को प्रभावित कर रहा है जिससे लोकतंत्र की आत्मा घायल हो रही है। वही छात्र नेता प्रिंस कुमार ने कहा की क्षेत्र का विकाश होने में जाति आधारित वोट पर जोर देने से हम अपना भविष्य खराब करते हैं। जाति धर्म के विचार से उठकर हमे वैसे प्रतिनिधि को चुनना चाहिए जो हमारा भविष्य के विकास के लिए जाति न पूछे।हमे यह समझना होगा की विकाश का कोई धर्म या जाति नहीं होता और विकाश होने से हम सब का लाभ एक समान होगा।हमे जात पात से ज्यादा पांच वर्ष में एक बार आने वाले महापर्व लोक सभा चुनाव में वैसे प्रतिनिधि पर जोर देना चाहिए जो विकाश कर सके हमारा और हमारे क्षेत्र का। तो आओ चले जात पात से उठ कर,7 मई को वोट करे। इस सेमिनार में डा० इन्द्र भूषण सिंह,डा० हिमायू अख्तर,डा० ललितेशवर, छात्र अंकित कुमार,सुमन शर्मा,प्रिन्स कुमार,सुरज कुमार, रौशन कुमार,निशा कुमारी,अल्का कुमारी,सबिहा अशफाक सहित अनेक छात्र छात्राओं ने संबोधित किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें