जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट
*समाहरणालय स्थित विमर्श सभाकक्ष में जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (पी एम जी ई पी)एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम*
योजना से संबंधित बैठक की गई।बैठक में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। उक्त योजनाओं की धीमी गति पर डीएम ने असंतोष जाहिर किया तथा बैंकर्स को जमकर फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट कहा कि *सभी बैंक सकारात्मक प्रयास करें एवं उक्त दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित अग्रसारित किए गए आवेदनों को नियमानुसार स्वीकृत करते हुए लाभुकों को डिसबर्स्ड करें ताकि लाभुक अपना उद्यम स्थापित कर सके।* उन्होंने कहा कि *जिले में औद्योगिक माहौल के निर्माण में बैंकों की अहम भूमिका है। अतः इस दिशा में पूरी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए सभी बैंक अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सभी बैंक अधिकारियों से बैंकों की उपलब्धि के बारे में बात की। पी एम जी ई पी योजना के तहत बैंक ऑफ़ इंडिया को अग्रसारित 65 आवेदनों में से बैंक द्वारा सिर्फ पांच की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं इंडियन बैंक के द्वारा 46 आवेदनों के विरुद्ध चार आवेदनों की ही स्वीकृति प्रदान की गई इस पर डीएम काफी नाराज दिखे और भौतिक लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित उपलब्धि को लेकर विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया। वही स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा भौतिक लक्ष्य 72 के विरुद्ध 19 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है जो सबसे अधिक है।स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई कि इस दिशा में पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है। बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन बैंक,एचडीएफसी बैंक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ,यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, आइसीआइसीआइ बैंक इत्यादि की उपलब्धि संतोषजनक नहीं थी। वही स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा का प्रदर्शन संतोष जनक था। बैठक में जिलाधिकारी ने लचर प्रदर्शन करने वाले बैंकों पर नाराजगी प्रकट करते हुए उन्हें चेताया कि प्रदर्शन में अपेक्षित सुधार करें और आम–आवाम के हित के निमित्त कार्य करें। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी बैंकिंग निशिकांत, वरीय उप समाहर्ता अभिराम द्विवेदी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, उद्योग महाप्रबंधक प्रिया भारती एवं एल डी एम के साथ सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


