जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद, श्री ब्रजेश कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थानाध्यक्षों की बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय भवन में, आगामी 14 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बुलाई गई। सचिव, श्री रणजीत कुमार ने सभी थाना अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायालय से निर्गत सुलहनीय आपराधिक मामलों का नोटिस पक्षकारों को तामिला कराने के लिए संबंधित थानों के पास भेजा गया है तथा इसे शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया। जिला जज श्री ब्रजेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों मुखिया, सरपंच, वार्ड पार्षद, पंच इत्यादि के सहयोग से पक्षकारों को बुलाकर समझा बूझाकर विवाद निपटारा करने के लिए सार्थक पहल करें। इसके लिए व्यापक स्तर पर सभी के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम चलाए, पक्षकारों को इस बात पर जोर देकर बताना होगा कि किसी भी उत्पन्न विवाद को निरंतर रूप से जारी रखना, हमेशा तनाव में रहना किसी भी समस्या का निदान नहीं है, समझौता ही एक व्यापक और सरल और शांति का मार्ग है। राष्ट्रीय लोक अदालत के स्तर पर होने वाले समझौता में किसी भी पक्ष की ना जीत होती है ना ही हार होती है। अपने परिवार की उज्जवल भविष्य के लिए समझौता का मार्ग अपनायें।
सभी नोटिस को तामिल करते समय पक्षकार का मोबाइल नंबर अवश्य रूप से अंकित करें और नोटिस का तामिला प्रतिवेदन सीधे रूप से संबंधित न्यायालय में भेजें। तामिला प्रतिवेदन प्राप्त होते हीं, माननीय न्यायालय के स्तर से भी समय से पूर्व ही मामला का निष्पादन करने के लिए पक्षकार को मोबाइल के माध्यम से संपर्क स्थापित किया जाएगा तथा उन्हें बुलाकर प्रि-सीटिंग कार्य भी सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्य को तेज गति से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्री कौशलेंद्र कुमार शुक्ला, जहानाबाद ने भी सभी थाना अध्यक्षों को स्पष्ट रूप से यह कहा कि समय बहुत कम है और लक्ष्य को हासिल करना है। इस कार्य में तेजी लाने के लिए हर स्तर का प्रयास करें।
इस बैठक में नगर थाना से पदाधिकारी के रूप में बबलू सिंह अ.नि, अनुसूचित जनजाति थाना कृष्णानंद राम, मखदुमपुर थाना राजकुमार सिंह, परसबीघा थाना जैनेंद्र कुमार भारती, घोसी थाना जितेंद्र कुमार, हुलासगंज थाना रमेश कुमार सिंह, काको थाना सुनील कुमार, विष्णुगंज थाना परशुराम सिंह,बराबर पर्यटक अभिषेक कुमार सिंह, कडौना थाना पवन कुमार दास, औकरी थाना नीरज कुमार, टेहटा थाना प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, भेलावर दुर्गानंद मिश्र, कल्पा राजकुमार राय, पाली कृष्णानंद, उमता धरनई सिद्धांत कुमार,सिकरिया थाना से शशिकांत झा, उपस्थित थे।


