जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अपील से संबंधित कुल 10 मामले ,जिला पदाधिकारी के समक्ष सुनवाई हेतु लाया गया , जिसमें 08 का निष्पादन किया गया है , जिसमें अंचल अधिकारी, काको का 02 मामला, जिसमें दोनों ही मामला अतिक्रमण से संबंधित, अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर का 01 मामला अतिक्रमण से संबंधित अंचल अधिकारी, मखदुमपुर का 01 मामला अतिक्रमण से संबंधित, अंचल अधिकारी, मोदनगंज का 01 मामला अनापत्ति प्रमाण पत्र से संबंधित, रनती का 01 मामला हक हकियत से संबंधित तथा पंचायत राज पदाधिकारी, मोदनगंज का 01 मामला इंनटाईटल डाटा का खर्च का ब्योरा से संबंधित है।
शेष 02 मामलों में अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर का 01 मामला नाली निर्माण से संबंधित तथा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, मोदनगंज का 01 मामला नाली निर्माण से संबंधित है।
जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों पर गहन समीक्षोपरांत संबंधित लोक प्राधिकार को स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करने का निदेश दिया तथा अगली निर्धारित तिथि को विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होने का निदेश दिया गया। आज के लोक शिकायत की सुनवाई में सभी प्राधिकार एवं परिवादी उपस्थित थे।


