जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया गत दिन खगड़िया जदयू कार्यालय आये बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री व खगड़िया जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी से बातचीत के दौरान जदयू के जिला प्रवक्ता सह परवत्ता विधानसभा प्रभारी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने खगड़िया अंचल के रहीमपुर मध्य पंचायत, रहीमपुर दक्षिणी एवं रहीमपुर उत्तरी पंचायत सहित मानसी, गोगरी एवं परवत्ता अंचल आदि क्षेत्रों के उपजाऊ भू-भागों में प्रत्येक वर्ष गंगा व गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि होंने से भदई फसल और पशुचारा क्षतिग्रस्त हो जाने की सूचना देते हुए बताया कि यहां के कृषि विभाग के अधिकारी कार्यालय में बैठे बैठे गलत जांच प्रतिवेदन आगे प्रस्तुत कर देते हैं जिसके कारण अगले वर्ष जो यहाँ के किसानों व पशुपालकों की जो फसल व चारा क्षति हुई उसका फसल सहायता योजना का लाभ नहीं मिल पाया।इसलिए इस बार भी रहीमपुर तीनों पंचायत सहित अन्य पंचायत के किसानों का भदई फसल व पशुचारा गंगा व गंडक नदी के बाढ़ के पानी में क्षतिग्रस्त हो गया है।ऐसे किसानों का फसल क्षति का दृश्य अभी देखा जा सकता है।किसान भाई कितने परिश्रम से पूंजी लगाकर खेती करते हैं वही जानते हैं। उन्होंने इन सारी समस्याओं पर ध्यानाकृष्ट कराते हुए मंत्री से इस बार फसल क्षति सहायता योजना का लाभ दिलाने की मांग की।वहीं श्री शास्त्री की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने आश्वासन दिया कि निकट समय में बैठक होंने वाली है उसमें प्रस्ताव में ले लिया जाएगा और किसानों को जरूर फसल क्षति सहायता योजना का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव,जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ,जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य नीलम वर्मा,जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल,चन्दन कुमारी तथा निर्मला कुमारी आदि उपस्थित थे।












शास्त्री ने रहीमपुर तीनों पंचायत के किसानों व पशुपालकों की समस्याओं से प्रभारी मंत्री को कराया अवगत
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


