जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
आज इसी परिप्रेक्ष्य में 218 मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत टेहटा, उमता, धरातल एवं धरनई में जीविका दीदीयो द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रभातफेरी, डोर टू डोर अभियान चलाया गया। वहीं मखदुमपुर में ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका द्वारा कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों के क्षेत्रों मतदान केन्द्र संख्या 105 (पंचायत जगपुरा), 109, 244, 171, 181 एवं 219 पर मतदाता जागरूकता रैली, डोर टू डोर अभियान, रंगोली प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया तथा मतदाताओ को मतदान में शामिल होने हेतु अपील किया गया।आज 217 घोषी विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय समेकित बाल विकास परियोजना, मोदनगंज अंतर्गत मोदनगंज एवं मोहम्मदपुर अब्ददाल मतदान केन्द्र संख्या 122 तथा 99 के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मोदनगंज के नेतृत्व में सेविका/सहायिका एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भाग लिया गया। वहीं काको प्रखंड अंतर्गत आशियाना कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र संख्या 07 एवं पंजोरा पंचायत के इमलिया गांव मतदान केन्द्र संख्या 11 में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु रंगोली प्रतियोगिता, प्रभातफेरी अभियान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।216 जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु प्रभातफेरी निकाली गई, शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर मतदाताओं को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। डोर टू डोर अभियान चला कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। आज दिनांक 22/04/2024 को ही समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय के अन्तर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जहानाबाद सदर के नेतृत्व में मतदाता केन्द्र संख्या 277 एवं 22 के आंगनबाड़ी केन्द्र पर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया जिसमे बाल विकास पारियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका एवं ग्रामीणों द्वारा भाग लिया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर के नेतृत्व में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र संख्या 78, 80 एवं 90 के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदान जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई तथा डोर टू डोर अभियान चला कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।


