37.5 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

ताजिया जुलूस में राकेश शास्त्री शामिल होकर हिन्दू-मुस्लिम भाई भाई का दिया संदेश

*शांति-सौहार्द के साथ मना मुहर्रम*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु खगड़िया शनिवार को जिले के ग्रामीण इलाकों के साथ नगर में भी दसवीं मुहर्रम के ताजिये के जुलूस शांति-सौहार्द के साथ सम्पन्न किये गए।नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में विशाल मेलों का आयोजन किया गया।ताजिया जुलूस के दौरान चौक चौराहे व मेला स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष प्रबन्ध देखे गए।
खगड़िया नगर परिषद् के मिर्गियासचक कदीम जामा मस्जिद व एनएसी रोड (नप रोड) से ताजिया का जुलूस गाजे-बाजेे के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड, राजेन्द्र चौक, बेल्जामिन चौक, थाना रोड सोते हुए अपने अपने स्थान पर पहुंचे।इस दौरान लाठी, भाला,फरसा, तलवार व गजवाना आदि अस्त्र-शस्त्र के साथ कलाकारों ने अपना अपना करतब प्रदर्शित किया।सुबह छः बजे के इस ताजिये जुलूस में जनता दल यूनाइटेड के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने शामिल होकर हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई का संदेश देने का काम किया।
जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे इन्सानियत की खातिर कर्बला जंग में जान की बाजी लगाने वाले हजरत इमाम हुसैन साहब की शहादत को सलाम करते हुए कहा कि इमान और इन्सानियत की रक्षा के लिए हम सभी हिन्दु-मुस्लिम, सिख- इसाई आपस में सब भाई-भाई हैं और सदैव रहेंगे।तभी देश में गंगा जमुनी तहजीब की संस्कृति अक्षुण्ण रह पायेंगे।
शाम में ताजिया के ढ़ाक- ढ़ोल के धुन पर इमामबाड़ा चौक, रैन खेत माड़र तथा शहीद प्रभूनारायण पार्क माड़र आदि अपने सुनिश्चित अखाड़े पहुंचते ही भारी भीड़ उमर पड़ी।भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजियादारों ने ढ़ोल तसे बजाकर रंजोगम का इजहार किया।ताजिया जुलूस में तिरंगा शान से लहराता हुआ देखा जा
रहा था। ताजिये जुलूस में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो0 रूस्तम अली, अब्दुल गनी,मो0 इसराफिल, मो0 मंजूर,मोहम्मद शाहजादा, मोहम्मद रियाज,मो0समीर,मो0 आमिर,मो0 नौशाद,मो0 टीपू सुल्तान मंसुरी,मो0 इरफान, मो0 इम्तियाज, मो0 फिरोज एवं मो0 सरवर आदि सैकडों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोग शामिल थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें