जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जद ( यू ) के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कटिहार के बारसोई में पुलिस फायरिंग मामले पर पार्टी का पक्ष रखा है । उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस फायरिंग मामले पर कानून अपना काम कर रहा है और जिला प्रशासन इस मामले की गहन जांच कर रही है । श्री मंडल ने बीजेपी पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है साथ ही राजनीतिक प्रवचन नहीं करने की सलाह दी है ।
उन्होंने कहा कि कटिहार के बारसोई में प्रचंड गर्मी के चलते बिजली व्यवस्था में तकनीकी गड़बड़ी आ गयी थी । पार्टी जिला अध्यक्ष ने कहा कि आखिर हिंसा क्यों हुई , और लोगों की दुखद मौत कैसे हुई इस बात की जांच करायी जा रही है और जिले के डीएम और एसपी जांच को जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हो गया है कि पुलिस बल ने नहीं बल्कि अपराधी ने गोली मारी है।भाजपा के लोग आन्दोलनकारी पर पुलिस बल के द्वारा जो गोली चलाने की बात गला फार फार कर चिल्ला रहे थे वो भाजपाइयों का प्रवचन झूठा साबित हुआ।ये भाजपाइयों को शर्म ही नही है।
बार बार झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं साक्ष्य सामने आने पर म्याऊं हो जाते हैं बेशर्म कहीं का। उन्होंने इस मामले में बीजेपी को राजनीति नहीं करने की सलाह दी और कहा कि जिस समय बीजेपी सरकार में शामिल थी और बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और उस समय के तत्कालीन पंचायती राज मंत्री सम्राट बौधरी के इशारे पर बीजेपी पार्टी कार्यालय के सामने अति पिछड़े दलित समुदाय के वार्ड सदस्यों पर लाठीचार्ज किया गया था तो उस समय बीजेपी को पिटाई के शिकार लोगों की याद नहीं आ रही थी ।
इस अवसर पर जदयू के जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन, प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, राजकुमार फोगला , उमेश सिंह पटेल, संदीप केडिया ,रामविलाश महतों,जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा, सावन कुमार ,अंगद कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर उपस्थित थे।
कटिहार फायरिंग मामले में कानून कर रहा अपना काम , राजनीतिक प्रवचन ना करें भाजपा : बबलू मंडल
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


