जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी खगड़िया दसवाँ मदन लाल साह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता के विजेता बने मोनु कुमार। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में दसवाँ मदन लाल साह मेमोरियल एकदिवसीय रेपिड एक स्कूल स्तरीय निशुल्क शतरंज अभ्यास प्रतियोगिता मानसी के जी डी एकेडमी में शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में कल देर शाम समपन्न हुई। कुल 28 खिलाड़ी और अंतिम पांचमें राउंड के इस प्रतियोगिता में भारती कुमारी जो अन्डर 13 की बेहतरीन खिलाड़ी मानी जाती है, उन्हें अन्डर 13 का ही मोनु कुमार ने बोर्ड नम्बर एक पर खेलते हुए अपने शतरंज की चाल के जाल में उलझाकर हरा दिया। भारती कुमारी और मोनु कुमार आपस में दोनों सगें भाई बहन है। उल्लेखनीय है कि चार राउंड के बाद यही दोनों खिलाड़ी है जो चार में चार मैच जीतकर पांचमें राउंड में दोनों भाई बहन साथ खेलें और मोनु ने भारती को हरा कर पांच में पांच मैच जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता बनें। दुसरे से दसवें स्थान पर क्रमशः निम्न खिलाड़ी हैं। संस्कार संगम, सौरभ कुमार, भारती कुमारी, उमा कुमार, आर्यन कुमार,साहिल कुमार, सुमित कुमार, मंयक कुमार और दसवें स्थान पर दिपांशु कुमार रहे। सभी सफल दस प्रतिभागी को समाजसेवी अमृत राज, प्रधानाध्यापक रामविनय यादव, शिक्षक अरविंद कुमार ने मैडल देकर सम्मानित किया। यशवन्त ने बताया कि नशा उन्मूलन के लिए खेल भी एक सशक्त माध्यम है। मौके पर मोजुद प्रतियोगिता के संचालन सहयोगी स्टार खिलाड़ी शुभम कुमार को शतरंज के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन के लिए अकादमी की ओर से शतरंज बोर्ड और गोटी दिया गया। माधव कुमार यशवन्त उक्त प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग के लिए उन्हें भी मैडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद शिक्षक सिकन्दर यादव, देवशरण यादव, अमिताभ कुमार निराला, इन्द्रशेखर पंडित, श्याम देव यादव, मुरलीधर भास्कर, निभा देबी, कुमारी अर्चना, खुश्बू कुमारी, खिलाड़ी बादल कुमार सहित दर्जनों शतरंज खिलाड़ी मौजूद थे। इधर अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की उपाध्यक्ष विवेक भगत ने कहा कि शतरंज खेल के विकास के लिए खगड़िया जिला में अकादमी का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
नई खबरें


