29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ के तीन दिवसीय समारोह जयपुर में संपन्न

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट 

जयपुर, दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ व राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान द्वारा आयोजित वैशाली नगर स्थित शिवकुंज मैरिज गार्डन होटल महल रजवाड़ा रिजॉर्ट मे 28,29, 30जून 2024 तीन दिवसीय राजपूत समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा मिलान व परिचय सम्मेलन तथा सगाई समारोह का आयोजन दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संस्थापक महेंद्र सिंह जाखली ने बताया कि प्रथम दिन कक्षा 10वीं व 12वीं 75 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त 650 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट व गोल्ड देकर सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों के लिए बैंक ,सेना ,पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में काउंसलिंग का भी आयोजन रखा गया। दूसरे दिन राजपूत साहित्य अकादमी का प्रथम कवि सम्मेलन रखा गया जिसमें 31 कवियों व लेखकों को मीरा पुरस्कार व महाकवि पृथ्वीराज राठौड़ साहित्य पुरस्कार सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ व साहित्य अकादमी अध्यक्ष कविअजय सिंह राठौड़ द्वारा सम्मानित किया गया। राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान की स्मारिका 2024 का विमोचन किया गया ।इस अवसर पर विवाह योग्य 510 युवक युवतियों के बायोडाटा प्राप्त हुए व परिचय सम्मेलन हुआ तथा कई सगाईयों की सहमति भी बनी। इस अवसर पर राजपूत तलाक नियंत्रण समिति का भी गठन किया गया जिसके अध्यक्ष कर्नल नाथू सिंह को बनाया गया। राजपूत सर्वोत्तम सहयोग संस्थान के सदस्य जो हर सप्ताह राजपूत पीड़ित परिवार को साप्ताहिक आर्थिक सहयोग भेजने वाले 250 दानदाताओ का महाराणा प्रताप अवार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया इनके अलावा समाज के प्रतिभाओ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त कमांडो हिम्मत सिंह राठौड़, झोटवाड़ा पीएनबी बैंक डकैती से बचाने वाले नरेंद्र सिंह शेखावत, 51000 पेड़ लगाने वाले अजीत सिंह शेखावत सहित कई खिलाड़ियों , साहित्यकारों व इतिहासकारों, पत्रकारो का , समाज की प्रतिभाओं को, दहेज न लेने वाले दहेज न देने वाले परिवारों को, दहेज विरोधी सघ के क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं को, समाज सेवियों, मीडियाकर्मियों को भी दुपट्टा पहनाकर तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह को राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, संस्थापक महेंद्र सिंह जाखली, सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, राजपूत सभा जयपुर के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई, भवानी निकेतन शिक्षा समिति उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह राठौड़, भारतीय क्षत्रिय महासंघ अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़, विक्रम सिंह चौहान आईएएस, राजेंद्र सिंह शेखावत आर ऐ एस, मौसम विभाग दिल्ली के पूर्व निदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड़, जज महेंद्र सिंह राघव,मेजर जनरल आशु सिंह राठौड़, ब्रिगेडियर वी डी निर्माण, बाघ सिंह राठौड़ एडिशनल एसपी, सुरेंद्र सिंह शेखावत रिटा एडिशनल एसपी, राजेंद्र सिंह झाड़ली रिटायर्ड आर ऐएस, कर्नल प्रताप सिंह, कर्नल नाथू सिंह, कर्नल कुलदीप सिंह, कर्नल ईश्वर सिंह , चीफ अकाउंट अफसर योगेंद्र सिंह राठौड़ आदि अतिथियों ने समारोह को संबोधित करते हुए दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने, दिखवा व फिजूलखर्ची न करके शिक्षा, स्वरोजगार व संस्कार पर जोर देने तथा दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ द्वारा इस तरह के लगातार राजस्थान व राजस्थान के बाहर निशुल्क एक छत के नीचे पूरी सुव्यवस्थित कैंप व चिंतन शिवरो के माध्यम से समाज को सुदृढ़ ,सशक्त व जागृत करने सहित किए जा रहे निशुल्क सफल दहेज विरोधी मुहिम व सगाई समारोह की सराहना की। समारोह में राजस्थान व राजस्थान के बाहर से आये दहेज विरोधी संघ के पदाधिकारीगण मनजीत सिंह अमरपुरा, गजेंद्र सिंह मेघसर, रूपेश प्रताप सिंह , देवेंद्र सिंह चौहान सुमन कवर ,रंभा कंवर, मनोहर कंवर विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह व आनंद सिंह , सजन कंवर, देवेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह सहित क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं , राजपूत सभा जयपुर महानगर, वीरदुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति जयपुर सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण, समाज बंधु, समाजसेवी, मातृशक्ति व युवक गण भारी संख्या में उपस्थित हुए। समारोह में निशुल्क भोजन, पानी, चाय ,नाश्ता व बाहर से आने वालों को होटल में ठहरने की निशुल्क व्यवस्था थी। मंच का संचालन महेंद्र सिंह राठौड़ ने किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें