जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राजकीयकृत मध्य विद्यालय मांदिल( जहानाबाद) के प्रांगण में विभागीय आदेशानुसार शैक्षणिक सत्र (2023-2024)का वर्ग 1 से 4 एवं 6 से 7 तक के वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशन -दीक्षांत समारोह के रूप में मनाते हुए, शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी के बीच किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबंधित पंचायत के माननीय सरपंच शिवशरण प्रसाद, पूर्व उप प्रमुख सिंटू जी ,समाजसेवी शैलेश कुमार एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह उप मुखिया परमानंद प्रसाद ,सचिव रेखा देवी उपस्थित थी। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तदोपरांत सभी छात्र ,छात्राओं के माता-पिता ने अपने अपने बच्चों के साथ प्रगति पत्र एवं मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर उसका अवलोकन किया और अपनी अपनी बातें रखी, उसके बाद सभी वर्गों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल ,ट्रॉफी ,प्रशस्ति पत्र एवं प्रगति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया,सारे उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को सराहते हुए खुशी व्यक्त किये । मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि सभी बच्चे मेहनत और कड़ी परिश्रम से अध्ययन करें, और ऊंचे से ऊंचे मुकाम हासिल करें। ताकि आपके परिवार, समाज ,गांव के साथ-साथ विद्यालय एवं देश का नाम रोशन हो , यही हम सबों की मंगल कामना है। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले और परिश्रम करें तथा जिनका कम अंक प्राप्त हुआ है, वह ह्रास ना हो ,पुन: आगे की तैयारी करें, ताकि उनके लक्ष्य की प्राप्ति हो। कार्यक्रम में प्रेरणादायक गीत संगीत के साथ-साथ अल्पाहार का भी लोगों ने आनंद उठाया।,कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी, सियाशरण प्रसाद, सिंटू जी, शैलेश कुमार ,परमानंद प्रसाद रेखा देवी,स०शि० अरुण कुमार सिंह , शीला कुमारी ,सुनीता कुमारी, निशा कुमारी सरिता कु०,सतीश सुंदरपुरी, कुमारी चित्रांगदा ,अखिलेश प्रसाद सिंह, ऋषिकांत कुमार, कुमार नवनीत, शक्ति कुमार, कंजीत मांझी ,गंगा पासवान, समेत समस्त छात्र ,छात्राएं, शिक्षक ,अभिभावकगण।


