जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी, खगड़िया नशा मुक्ति के लिए जन आंदोलन की जरूरत:– यशवन्त। आज नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में मध्य विद्यालय परमानन्दपुर , खगड़िया के छात्र और छात्राओं के बीच नशा मुक्त भारत के बैनर तले नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत एक नशा मुक्ति भाषण प्रतियोगिता रखा गया। नशा मुक्ति जागरूकता पर विद्यालय के छात्रों ने अपना- अपना बिचार रखा। छात्रों को सम्बोधित करते हुए यशवन्त ने कहा कि गाँव के स्कूल से लेकर शहर के बरे बरे विश्वविद्यालयों के आस पास नशा के सौदागर अपना- अपना जाल बिछाकर बैठे हुए हैं, चन्द पैसों के लोभ में समाज और देश को बर्बाद करने पर तुले हैं। वैसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है कि किसी भी प्रकार के लोभ में परकर किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करना है, ना ही नशे का माध्यम बनना है। यशवन्त ने सभी समाजिक संगठन और सभी राजनीतिक पार्टियों से निवेदन किया कि अपने- अपने कार्यक्रमों में अपने मेनिफेस्टो में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का ऐजेंडा रखे। नशा अपने समाज और देश को खोखला कर सकता है, नशा को भगाने के लिए जन आंदोलन की जरूरत है। भविष्य में नशा मुक्त रहने के लिए छात्रों को संकल्प भी दिलाया गया। नशा मुक्त भारत भाषण प्रतियोगिता में सभी सफल बच्चों को मुख्य अतिथि नशा मुक्त भारत शिक्षा प्रकोष्ठ खगड़िया के जिलाध्यक्ष दिपक कुमार ठाकुर के हाथों से पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री ठाकुर ने नशा मुक्त, शिक्षा युक्त, संस्कार वान समाज बनाने के लिए छात्रों का आह्वान किया। पुरस्कृत प्रमुख छात्रों का नाम इस प्रकार है, लक्की कुमार, हेमराज कुमार, आयुष कुमार, रूपेश कुमार, सुजय कुमार, रागनी कुमारी, अंजु कुमारी, शिक्षांजली रानी, सुहानी कुमारी, शांति कुमारी , पायल कुमारी सहित दर्जनौ छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रधान देवेन्द्र कुमार सिंह, शिक्षक कमल किशोर, केशव कुमार, रंजित कुमार, अमित कुमार, अनन्त पासवान, रेणु कुमारी सिन्हा, निर्मला देवी, अदिति कुमारी, ज्योति कुमारी वन और ज्योति कुमारी टु सहित दर्जनों छात्र छात्राऐं मौजूद थें।


