24.6 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

नावालिग लड़की को शादी करने के नियत से बेलदौर पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार किया

JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर नावालिग लड़की को शादी करने के नियत से बेलदौर पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबील पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर 9 फुलवरिया गाँव निवासी बबलू खा उर्फ कैलाश खा एवं उनके पत्नी गौरी खातून को पुलिस ने गाँव से गिरफ्तार किया। मालूम हो उक्त गाँव के एक नबालिक लड़की को बबलू खा उर्फ कैलाश खा के पुत्र ने शादी करने के नियत से अपहरण कर लिया था। उक्त घटना बीते शुक्रवार के अहले सुबह घटना को अंजाम दिया। बेलदौर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार के लिखित आवेदन पर लड़के समेत मां और पिता पर मामला दर्ज किया। इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि नाबालिक लड़की को शादी करने के नियत से बीते शुक्रवार को बेलदौर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहरण किया गया था। उक्त मामले में लड़के के मां और पिता को गिरफ्तार किया गया प्रशासनिक प्रक्रिया पूरा करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें