जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रशिक्षण संस्थान द्वारा131वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण संस्थान को आकर्षक ढंग से सजावट किया गया। संस्थान के निदेशक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के बीच केक काटा गया एवं मिष्ठान वितरण किया ।प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री रवीन्द्र कुमार सिन्हा,श्रीमती कविता कुमारी प्रबंधक,श्री अभय कुमार द्विवेदी ( एफ एल सी) व कार्यक्रम में प्रशिक्षण संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य एवं सिलाई कटाई बैच के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया साथ ही इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।निदेशक श्री नागेश्वर कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किये साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ,अटल पेंशन योजना के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किये।श्री अभय कुमार द्विवेदी द्वारा डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर अपराध और इससे बचाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिये।


