जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के मोदनगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम रुकुनपुरा में बाबा चुहरमल की भव्य जयंती समारोह मनाई गई, जिसकी अध्यक्षता सुनील पासवान ने की जबकि संयोजन सह संचालन राजद नेता ई.विजय यादव जी ने किया , इस मौके पर *बाबा चुहरमल की प्रतिमा का भी अनावरण* जहानाबाद के माननीय सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव जी के द्वारा किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों को आयोजन समिति द्वारा फूल -माला एवं अंग वस्त्र से शानदार स्वागत किया गया। इस मौके पर लोगों ने अपना अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त करते हुए बाबा चुहरमल जी के बारे में विस्तृत चर्चा परिचर्चा करते हुए माननीय सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव जी ने कहा कि बाबा चुहरमल कोई साधारण मानव नहीं थे ,वे एक अवतारी महामानव थे, जिन्होंने बहुजन समाज के लिए सामंतियों और मनुवादियों से लड़ाई लड़कर बहुजन समाज को आगे बढ़ने का काम किया किया था , साथ ही उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया कि एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को भरपूर पढ़ाएं। क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसी कुंजी है ,जिससे विकास के सारे दरवाजे खुलते हैं। वही अन्य सम्मानित वक्ताओं ने कहा कि बाबा चुहरमल की जन्म 1313 ई. में हुआ था जब चरम सीमा पर छुआ-छूत, भेद-भाव समाज में व्याप्त था, जिसमें दलितों की जिंदगी भेड़ बकरी के समान था, उस समय वीर शिरोमणि बाबा चुहरमल ने बहुजन समाज के लिए लड़ाई लड़ी और समाज को एक नई दिशा देने के काम किया था, लेकिन आज समाज के लोग पढ़ लिख कर आगे बढ़ गए हैं, ऊंचे से ऊंचे दर्जे के नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन केवल अपने परिवार ,पद, और कुर्सी के लिए समाज को भूलकर सामंतियों और मनुवादियों के साथ गठजोड़ कर समाज के हक और अधिकार को समाप्त कराने में लगे हुए हैं, जिससे आज संविधान भी खतरे में है, जरूरत है ऐसे ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को एकजुट कर अपने हक और अधिकार एवं संविधान की रक्षा करने की और सता पर काबिज होने की , तभी आजादी के 78 वर्ष बाद भी जो समाज के एक बहुत बड़ा हिस्सा मुख्य धारा से दूर है, उसे मुख्य धारा में लाया जा सकता है। एवं उसका समूचित विकास संभव होगा। कार्यक्रम के संबोधित करने वालों में माननीय सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव जी, राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय जी, एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, जिला सचिव रामजीवन पासवान , कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार, प्रमोद पासवान उर्फ राय,राजद के जिला महासचिव विनोद यादव, धर्मपाल सिंह यादव (सांसद प्रतिनिधि), राजद के वरिष्ठ नेता क्रमशः- नंदकिशोर यादव, अनुज कुमार निराला, छोटू यादव, पप्पू मलिक, अनिल पासवान ,बैकुंठ यादव, रमेश यादव, पवन चंद्रवंशी, उदय पासवान,रंजीत पासवान, सतीश कुमार, जितेंद्र यादव, मनजीत कुमार, अंबिका यादव, अवधेश पासवान, रामईश्वर पासवान, मिथलेश पासवान, सोहन पासवान ,रामानुज कुमार साथ ही दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों हजार लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और स्वादिष्ठ भोजन का भी आनंद उठाया।


