43 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

प्रतिष्ठित किसान किशोर को दी गई श्रद्धांजलि, कनिष्ठ पुत्र श्रवण आर्य बने नए सदस्य

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी:प्रगतिशील कृषक हितार्थ समूह छोटी बलहा के सचिव संतोष कुमार के पिताजी एवं समूह के प्रतिष्ठित किसान किशोर प्रसाद साह जी के असामयिक निधन पर सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।कृषि विभाग,आत्मा मानसी के सहायक तकनीकी प्रबंधक अंशु प्रणय जी के निर्देशन एवं समूह के अध्यक्ष शशि मोहन प्रभाकर की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सदस्यों ने दो मिनट का मौन रह दिवंगत मृतात्मा की शांति की कामना की।सभी सदस्यों ने उनके आकस्मिक निधन को निजी क्षति बताया। सबों ने उनके सहृदय व्यवहार की चर्चा की।सभी मर्माहत दिखे।सर्वसम्मति से स्व० किशोर प्रसाद साह के कनिष्ठ सुपुत्र श्रवण आर्य को उनके स्थान पर नया सदस्य बनाया गया।शोक संतृप्त कोषाध्यक्ष राजेश महतों,कामाख्या नारायण चौधरी, मो० जमशेद आलम सहित अन्य सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें