30.4 C
Khagaria
Wednesday, April 15, 2026

मदरसतुल बनात सना एकेडमी में नए शैक्षिक सत्र शुभारंभ

JNA/ बांका दिलावर अंसारी की रिपोर्ट कटोरिया  बांका चांदन प्रखंड के सतलेटवा गांव स्थित लड़कियों का मदरसा मदरसतुल बनात सना एकेडमी में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया।नए शैक्षिक सत्र का उद्घाटन मौलाना आविद हुसैन ने फिता काटकर कर किया।इस गरिमामयी कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्ती कमाल मुस्तफा ने की।जबकि संचालन मुफ्ली मुस्तकिम अहमद नें अदा की।समारोह में बड़ी संख्या प्रतिष्ठित उलेमा मशाइख व विभिन्न मदरसों के जिम्मेदार शामिल हुए।मुख्य अतिथियों में धनुवसार पंचायत के सरपंंच प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी ओर हथिया पत्थर के पूर्व जदयू नेता नवाव अंसारी रहें।समारोह के दौरान वक्ताओं ने अपने भाषनों में मदरसे की दीनी इल्मी व आधुनिक शैक्षिणिक सेवाओं की भरपुर सराहना की।उन्होनें संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुफ्ती कमाल मुस्तफा की सरपस्ती व मुफ्ती मुस्तकिम अहमद कुशल प्रशासन में मदरसा निरंतर तरक्की राह पर अग्रसर है।वही मुफ्ती मुस्तकिम अहमद ने कहा कि लड़कियों के शिक्षा का उदेश्य केवल ज्ञान अर्जन नही बल्कि इंसानियत की सेवा ओर देश की उन्नति है।उन्होंनें छात्राओं को अनुशासन समय का सदु्रपयोग ओर गुरूओं के सम्मान की सीख दी।मदरसा के मोहतमिम आलिमा सकिना खातुन ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य लड़कियों का नैतिक व बौध्दिक विकास करना है।वही मुख्य अतिथि धनुवसार पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी नें संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियो का मदरसा मदरसतुल बनात सना एकेडमी शुरूआत हुई है।समय के हिसाब से बहुत अच्छा हुआ है।उन्हेनें कहा कि लड़कियो की शिक्षा क्यो जरूरी है। क्यों कि लड़किया आत्म हत्या , सुसाइ,न करे अपने बच्चियों को इस काबिल बना दिजिये की वह समाज में फेले बुराई दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करे। वही मदरसा के कई बच्चिया नाते नबी गुनगुनाये अंत में देश की शांति और तरक्की के लिए दुआ की गई।इस मौके पर हाफिज मौनाजिर, मौलाना आविद , मौलाना हिदायत , मौलाना नासिर, मो रियाज, मो साजिद, मो इनायत मो, फारूक अंसारी, अहमद रजा, हाफिज रिजवान, हाफिज नईमउद्दीन, शहनवाज, घोरमारा जामा मस्जिद के इमाम पीरे तरीकत मौलाना शेख जफर रजा कादरी सहित अन्य मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें