जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी खगड़िया, फिर बिछेगी शतरंज कि बिसात, 64 खानों के बीच होगा महामुकाबला, 30 बच्चों के बीच मानसी के जी डी एकेडमी में होगा अभ्यास प्रतियोगिता :– यशवन्त , नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के तत्वावधान में दसवाँ मदन लाल साह मेमोरियल एकदिवसीय रेपिड स्कूल स्तरीय निशुल्क शतरंज अभ्यास प्रतियोगिता मानसी के जी डी एकेडमी में बुद्धवार 3/7/2024 को होगा। इस प्रतियोगिता में स्कूल के तीस खिलाड़ी भाग लेंगे। उक्त जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दी है। आगे यशवन्त ने बताया कि नशा उन्मूलन के लिए खेल भी एक सशक्त माध्यम है इसी पद्धति को ध्यान में रखते हुए नशा मुक्त भारत के पदाधिकारियों के द्वारा नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया का तीन बर्ष पहले निर्माण किया गया था। अकादमी के द्वारा अबतक 29 निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता कराया जा चुका है, भारत सरकार के खेलो इंडिया, बिहार सरकार का खेल मंत्रालय अलग कर खेल पर विषेश ध्यान देना यह बात सिद्ध करता है कि आने बाले भविष्य में खेल में केरियर बना कर स्वस्थ्य जीवन जीया जा सकता है। अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की उपाध्यक्ष विवेक भगत ने बताया कि शतरंज खेलने से बच्चों के दिमाग की शक्ति में बढ़ोतरी होती है, बच्चों को पढ़ने के साथ- साथ कम से कम वर्ग एक से आठ तक शतरंज खेलना चाहीए आगे आप शतरंज में कैरियर भी बना सकते हैं। कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्धार, संयुक्त सचिव द्वय कामरेड संजय कुमार एवं अमित कुमार छोटु ने बताया कि शतरंज खेल एक ऐसी खेल विद्या है जो जीवन को केसे जीया जाय हमें सीखाता है। जिले में शतरंज के ज्ञाता जे के जवाहर एवं शतरंज के पुराने और दिग्गज खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता, खेल प्रेमी युगल किशोर का अकादमी में हमेशा सहयोग मीलता रहता है। प्रतियोगिता के दौरान स्टार शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त, अकादमी के सदस्य संजय जैसवाल, अनुज कुमार भी मौजूद रहेंगे।
नई खबरें


