जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी
खगड़िया बचपन प्ले स्कूल खगड़िया में छठ पर्व को लेकर के एक झांकी प्रदर्शित की गई। जिसमें बच्चों को नहाए खाए, खरना तथाअर्ध्य देने की सारी प्रक्रिया को करके दिखाया गया और उन्हें इस पर्व के महत्व को समझाया गया। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर पुष्पा कुमारी ने बच्चों को विस्तार से छठ धर्म के बारे में बताया की हिंदू धर्म में छठ पूजा त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। यह कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस त्यौहार को मुख्यतः बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जाता है।इस छठ माता की पूजा और सूर्य की उपासना का विशेष महत्व है। हिन्दू पंचाग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक यह त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार चार दिनों तक चलता है। इसके पहले दिन नहाने खाने की विधि होती है।दूसरे दिन इस छठ पूजा को खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन जो लोग व्रत रखते हैं, वह खीर बनाते हैं। खीर में चीनी की जगह गुड का प्रयोग करते हैं। शाम को सूर्य को अर्घ्य देने के बाद में उस प्रसाद को भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं।उस के तीसरे दिन छठ माता की पूजा किसी नदी, तालाब, जलाशय किनारे पर की जाती है। पूजा के बाद छठ माता को शाम के समय जल से सुबह गाय के दूध से सूर्य के सामने अर्ध्य देकर अपनी मनोकामना हेतु इस व्रत को पूरा किया जाता है। बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर प्रदुम कुमार ने कहा कि छठ पूजा का व्रत कठिन तपस्या जैसा होता है क्योंकि छठ पूजा का व्रत पति और संतान की लंबी आयु के लिए किया जाता है। किसी भी कामना से जो भी इस व्रत को रखते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी अपने काम की सफलता के लिए और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए इस व्रत को पूरी निष्ठा और श्रद्धा से करते हैं। मुख्य रूप से बचपन प्ले स्कूल खगड़िया अपने जिस उद्देश्य को लेकर इस झांकी का आयोजन किया था वह सफल रहा बच्चे बहुत ही बारीकी से इस कार्यक्रम को देखें मौज मस्ती भी किया और इसके महत्व को भी समझे बचपन स्कूल के टीचर ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उपस्थित गण मन अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की।
प्रद्युम्न कुमार
बचपन प्ले स्कूल
खगड़िया
04/11/24
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी


