34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

बाबा शिवनाथ दास जी महाराज का हुआ आगमन, भक्तों ने किया जोरदार स्वागत

*23 अप्रैल की सुबह निकलेगी झांकी, रथ पर सवार हो बाबा शिवनाथ दास जी महाराज करेंगे नगर भ्रमण*

JNA/Indu Prabha

खगड़िया। त्रिकालदर्शी देवराहा बाबा शिवनाथ दास जी महाराज का आगमन संध्या काल में हुआ, जहां भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। स्थानीय बबुआगंज मुहल्ला स्थित छट्ठू लाल सेवा सदन में आयोजित दो दिवसीय (23 और 24 अप्रैल) हनुमान जन्मोत्सव समारोह में भाग लेने लिए भक्तजनों का आना प्रारंभ हो गया। अबतक आरा, पटना, मधेपुरा, बक्सर, सहरसा आदि ज़िले से दर्जनों भक्त आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक एम. अरविन्द ने कहा 23 अप्रैल मंगलवार को सुबह सात बजे शोभा यात्रा निकाली जायेगी जो शहर में नगर भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर वापस आयेगी। बाबा शिवनाथ दास जी महाराज रथ पर सवार हो नगर भ्रमण करेंगे। हनुमान जन्मोत्सव पर भजन और संकीर्तन किया जायेगा। उपस्थित शिवनाथ भक्त मंडली के सदस्यों में प्रमुख थे ध्रुव कुमार, प्रवीण कुमार मुन्ना, राकेश कुमार बुदुल, मनोज मेहता उर्फ बाबा, गौतम यादव, महेंद्र मेहता, संजीव सिंह, दुर्गेश चौधरी, राजू, मंटुन सिंह तथा मोहन चौधरी आदि।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें