41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

बिंदेश्वर चौधरी सब का आगमन शादी समारोह में भाग लेने हेतु जाने के क्रम में राज्य क्रिकेट मध्य विद्यालय मंदिर में भव्य स्वागत अभिनंदन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

एससी/ एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष सह रा०म०वि० मांदिल( जहानाबाद) के प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी, के पूज्य पिता श्री आदरणीय श्री बिंदेश्वर चौधरी साहब का आगमन एक शादी समारोह में भाग लेने हेतु जाने के क्रम में राजकीयकृत मध्य विद्यालय मांदिल में हुआ, जहां समस्त विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी लोगों ने नमन करते हुए आशीष लिए एवं उन्होंने सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं को स्वस्थ, दीर्घायु एवं सदा खुश रहने की आशीर्वाद देते समस्त विद्यालय परिवार को अधिक से अधिक तरक्की करते हुए जीवन में ऊंची से ऊंची मुकाम हासिल करने की कामना किये । वही प्रधानाध्यापक डॉक्टर अरविंद चौधरी ने कहा कि अपने पिता श्री को प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठाकर सम्मान करते हुए, मैं काफी गौरवान्वित हूं। और मैं जो कुछ हूं आज इन्हीं की बदौलत हूं मुझे अपार खुशी है।समस्त विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक रूप से फूल ,माला, बुके एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ,स०शि० अखिलेश प्रसाद सिंह, शीला कुमारी , सतीश सुंदरपुरी, राकेश रंजन कुमार, रानी अर्पणा ,कुमारी चित्रांगदा, सुनीता कुमारी, निशा कुमारी, सरिता कुमारी, ऋषिकांत कुमार, शक्ति कुमार, कंजीत मांझी, गंगा पासवान, सविता देवी ,सीता देवी, सुनैना देवी , समेत विद्यालय परिवार।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें