26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

बिजली विभाग के खिलाफ फूटा आक्रोश, सहायक अभियंता का किया पुतला दहन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया चौथम प्रखंड में 22 घंटा से बिजली गायब है। जिस कारण शुक्रवार को उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। एक तो उपभोक्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली जा रही थी। वहीं दूसरी ओर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने करूआमोड़ चौक पर विभागीय सहायक अभियंता का पुतला दहन किया। इस दौरान बिजली विभाग के एई और जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण 22 घंटे से बिजली गायब है। जिस कारण उपभोक्ता परेशान है। विभाग के कोई इंजिनियर या कर्मी फोन तक नहीं उठाते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के इंजिनियर और कर्मियों के मनमानी चरम पर है। उन्होंने कहा कि यह तो आंदोलन की शुरुआत है। अगर विभाग k इंजिनियर और कर्मी अपने रवैया में सुधार नहीं किया। और नियमित रूप से बिजली आपूर्ति नहीं किया गया तो वे लोग जिला मुख्यालय में भी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष अंकित पटेल, युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अंकित सिंह के अलावा सौरव पटेल, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, पिंटू कुमार, राय जी, पंकज चौधरी, गुड्डू कुमार, सोनू कुमार, जमशेद आलम आदि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें