28.2 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

बिहार की गूंगी-बहरी सरकार को बिहार की आवाज को पहुंचाएंगे

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया युवा कांग्रेस खगड़िया के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार की नेतृत्व में दिनांक 24.7.2024 को जनहित के कई मुद्दों को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव में जिले से सैंकड़ों युवाओं से भाग लिया। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस बिहार के युवाओं के हित को लेकर बिहार की जनता की लड़ाई लड़ेगी। साथ ही कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और विधायक ने भी सहभागिता किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए खगड़िया जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास के नेतृत्व में विधानसभा घेराव के माध्यम से बिहार के जनहित की समस्याओं की आवाज बिहार की गूंगी-बहरी सरकार को बिहार की आवाज को पहुंचाएंगे। बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है। भ्रष्टाचार का आलम ये है कि बिहार में हर दूसरे-तीसरे दिन में पुल गिर जा रहा है। अब तो पुल पर चढ़ने और ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने से भी डर लगता है कि पुल न गिर जाए। इस दौरान हुए लाठीचार्ज में खगड़िया के कई युवा साथी पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता में घायल हो गए। मैं सरकार को आगाह करना चाहता हूं कि हमारे हर साथी पर पड़ी लाठी का पूरा जवाब आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में देगी। इस दौरान खगड़िया से जिला प्रभारी रजी इमाम, नितिन पटेल, सन्नी चौरसिया, राजकिरण ठाकुर, सीमा कुमारी, अंकित पटेल, विराट कुमार, छोटू यादव, विवेकानंद कुमार, सुभाष रत्न, मिथुन, बंश राज, सुजीत, रामेश्वर, अर्जुन लहरी, गुड्डू, सुमित, अमित पटेल, जितेंद्र, धर्मवीर सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें