41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

बेगूसराय जिला पान महादलित को ओर्डिनेशन कमिटी के तत्वावधान में एक सूत्री मांग

जेएनए / मनोहर कुशवाहा
बेगुसराय . आज दिनांक 01 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को बेगूसराय जिलान्तर्गत सदर प्रखण्ड के बेगूसराय जिला समाहरणालय के द्वार पर बेगूसराय जिला पान महादलित को ओर्डिनेशन कमिटी के तत्वावधान में एक सूत्री मांग ” बिल नंबर 119 ( बी) 1967 को लागू करो। ” जिसकी अध्यक्षता कमिटी के जिलाध्यक्ष डा० विनोद तांती मुखिया ने किया। मुख्य अतिथि वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि पान ( तांती) समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए मेरे राजनीतिक मित्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थे, अपने पद का त्याग और बलिदान दिया तब पान समाज अनुसूचित जाति में शामिल हुआ और सुप्रीम कोर्ट ने एक मिनट में इसे खत्म कर दिया। इसलिए जो राजनीतिक दल पान ( तांती) को पुन: अनुसूचित जाति में नियमत: बहाल करावेगा, वही दल बिहार की सत्ता पर राज करेगा। मुख्य वक्ता वैश्य जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० कैलाश महतों ने संबोधित करते हुए कहा कि पान (तांती) अगर चाह ले तो सत्ता से सड़क पर लाने की क्षमता रखता है। विशिष्ट अतिथिगण कमिटी के जिला संरक्षक टुनटुन तांती, युवा राष्ट्रीय महासचिव डा० गणेश आचार्य, युगल तांती सहित दर्जनों नेताओ ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में बेगूसराय जिला के अठारहो प्रखण्डों से हजारों गाडियों में औरत, मर्द, बच्चे, बूढे आये हुए थे। इतनी बड़ी विशाल भीड़ से यातायात व्यवस्था डांवाडोल हो गया। जिलाध्यक्ष डा० तांती के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमिटी जिला समाहर्ता से मिला और मांग पत्र दिया। जिला समाहर्ता उसी क्षण राष्ट्रपति को अनुमोदन के लिए भेज दिया और सभी लोगों ने जिला समाहर्ता को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। जिला समाहर्ता के विशेष आग्रह पर कार्यक्रम समाप्त किया गया तब यातायात दुरूस्त हुआ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें