JNA/ नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर प्रखंड मुख्यालय अवस्थित निजी विवाह भवन में बेलदौर आंचल सम्मेलन अंचल मंत्री सुरेश सिंह की अध्यक्षता एवं आंचल सहायक मंत्री नारायण साह के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री प्रभाकर सिंह, राज सचिव मंडल सदस्य प्रभाशंकर सिंह, सहायक जिला सचिव रविंद्र यादव, सहायक जिला सचिव पुनीत मुखिया, गणेश सिंह, उमेश सादा, योगेंद्र सिंह, अश्विनी शर्मा, दिनेश शर्मा समेत दर्जनों भाकपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंतर्राष्ट्रीय पार्टी है, इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना गौरव की बात होती है। यह पार्टी जात नहीं जमात की पार्टी है, यह किसान मजदूर नौजवान महिला की पार्टी है। इस पार्टी का संगठन निचे से उपर कि ओर जाता है। यह पार्टी हमेशा जन समस्याओं को लेकर प्रखंड एवं जिला स्तर पर आंदोलन करती रहती है, यह शोषित पीड़ित के अधिकार और सुरक्षा के लिए संघर्ष करती रहती है, यह पार्टी लाल झंडे की पार्टी कहलाती है। चूंकि अमेरिका में किसान मजदूर से 24 घंटे तक काम लिया जाता था। लेकिन किसान मजदूर ने पूंजी पतियों का विरोध किया तो इस विरोध में सैकड़ों निहत्थे मजदूर मारे गए। उसी के खून से बने लाल झंडा के सिपाही आज देश के पूंजीपतियों का विरोध करती रहती है। यह पार्टी हमेशा संघर्षील रहती है यह पार्टी समय समय पर शाखा सम्मेलन एवं अंचल सम्मेलन कर जनता को जागरूकता करती रहती है और सरकार के कार्यों को बताती रहती है। यह पार्टी हमेशा संघर्षील है, उनके कार्यकर्ता भी हमेशा संघर्षील रहेंगे। वही मोदी सरकार 11 वर्षों के शासनकाल में बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार फैल गया है, किसान मजदूर का हाल बेहाल हो गया है। मोदी सरकार बनने के पूर्व देश में डीजल 60 रूपए प्रति लीटर, पेट्रोल 75 रूपए एवं गैस सिलेंडर 350 रूपए प्रति सिलेंडर मिलता था। जब मोदी सरकार बना तो देश में डीजल पेट्रोल एवं गैस सिलेंडर का दाम में आशातीत बढ़ोतरी हो गया। जिससे आम आवाम परेशान है। मोदी सरकार 5 किलो अनाज देकर सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रही है। वहीं अडानी एव मुकेश अंबानी जैसे अरबपतियों के टैक्स फ्री कर जनता के धन का दुरुपयोग कर रहे हैं, कोरोना काल में सूरत, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली जैसे राज्यों में उद्योग धंधे को बंद कर सैकड़ो मजदूर को काम से बेघर कर दिया गया, मोदी सरकार जब बनी तो उन्होंने कहा था विदेश से काले धन को वापस लाकर भारत के तमाम लोगों को जन धन योजना के तहत 15-15 लाख तक दिया जाएगा। लेकिन मोदी सरकार इस कार्य में विफल साबित हो गया। वहीं मोदी सरकार ने कहा देश के बेरोजगारों को प्रति वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन यह बात भी फिसड्डी साबित हो रही है, भारत में कारखाने को बंद कर युवाओं को निकम्मा बना दिया है। वही बिहार में डबल इंजन की सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, बिना रिश्वत का कोई भी कार्य नहीं होता है, यहां तक की जन कल्याणकारी कार्यों में भी गरीब गुरूबो से रिश्वत लेकर काम किया जा रहा है। इधर हाल में ही पटना के रिहायशी इलाकों में हत्या का सिलसिला जारी है। वहीं नीतीश सरकार सुरक्षा मोहय्या करने में विफल साबित हो रहा है।


