31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

भोजपुरी कलाकार पवन सिंह का चुनाव लड़ना काराकाट से तय

जगदूत न्यूज रोहतास ब्यूरो संदीप भेलारी सासाराम रोहतास जिला के काराकाट लोकसभा क्षेत्र से भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों सुर्खियों में है जब से उन्होंने काराकाट लोक सभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का तय किया है तब से काराकाट लोक सभा क्षेत्र में हलचल मची हुई है एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम को भी पवन सिंह का चुनाव लड़ना चिंतन में डाल दिया है उनकी चिंता उस वक्त और बढ़ गई जब शनिवार को पवन सिंह का भाई काराकाट लोक सभा के कई गांव में लोगों से मुलाकात करते हुए जब डेहरी विधानसभा के समाजसेवी ककू खान के आवास पहुंचे जहां उनके समर्थन में भीड़ उम्रड पड़ी पवन सिंह के करीबी संतोष सिंह ने कहा कि काराकाट लोक सभा का चुनाव विकास के लिए पवन सिंह लोकसभा के मैदान में उतरेंगे जनता उन्हें इतना प्यार करती है कि उन्हें निर्दलीय लोकसभा जीता कर भेजेगा पवन सिंह बहुत जल्द ही काराकाट लोकसभा में रोड शो करेंगे और नबीनगर में उसी दिन आम सभा का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर ककू खान ने कहा कि पवन सिंह सिंह के समर्थन में पूरा काराकाट के युवा उनके आने का इंतजार कर रहे हैं मेरा भी समर्थन पवन सिंह के साथ है क्योंकि क्षेत्र में विकास चाहिए इस मौके पर सुमन सिंह ,दिग्विजय सिंह ,रितिक सिंह ,अंबुज सिंह, जयप्रकाश सिंह दीपक सिंह पप्पू दुबे गुड्डू पांडे दानिश खान अरबाज खान पाली यादव शिबू सिंह यादव इमरान अंसारी अनिल सिंह कृष्णा पासवान शेर सिंह संतोष पासवान सैफुल हक इमरान अंसारी मजहर आलम अंबुज सिंह सर के जाने-माने संवेदक चिंटू सिंह उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें