जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
जहानाबाद जिले में मातृत्व फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर ,
रक्तदान करने आये मातृत्व फाउंडेशन के संरक्षक रक्तवीर *आशुतोष कुमार* ने बताया कि यह वर्ष आम चुनाव का वर्ष है तथा एक जागरूक मतदाता ही अच्छे सरकार का निर्माण कर सकता है, साथ हीं यह रक्तदान के लिए भी लोगों को जागरूक करेगा।
आपको बताते चलें कि *आशुतोष कुमार* का यह 28वां रक्तदान था,
रक्तदान करने वाले में *धीरज कुमार तथा वेंकेटेश कुमार* ने बताया कि रक्तदान करके बहुत अच्छा लगा और आगे भी इसे जारी रखेंगे, दो व्यक्ति चिकित्सीय कारणों से रक्तदान नहीं कर पाए अतः कुल मिलाकर 4 यूनिट का रक्तदान हो पाया।
शिक्षक *सुधीर कुमार* ने भी 25वीं बार रक्तदान कर इस मुहिम को आगे बढाने का संकल्प लिया,
इस कैम्प को सफल बनाने में *मातृत्व फाउंडेशन* के *सह-संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार* तथा *शिक्षक सुधीर कुमार* की भूमिका काफी सराहनीय रही।
*मातृत्व_फाउंडेशन* के *निर्देशक* *विकाश शर्मा* ने अपनी खुशी जाहिर की और मुहिम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया, साथ हीं सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त किया ।


