37.2 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

मद्य निषेध संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन जिले में किया

*आज दिनांक 23.11.2023 को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन कार्यालय, खगड़िया द्वारा मद्य निषेध संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन खगड़िया जिले में किया गया*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया इस मैराथन दौर में 18 वर्ष से ऊपर के 100 पुरूष एवं 25 महिलाएं धावकों ने भाग लिया। धावकों को जे0 एन0 के0 टी0 मैंदान से अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खगड़िया द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। मिनी मैराथन दौड़ का मार्ग जे0एन0के0टी0 मैंदान से प्रारंभ हो कर राजेन्द्र चौक, ओवर ब्रिज, समाहरणालय, जेल गेट, हरदासचक, राँको, बी0एड0 कॉलेज, आवास बोर्ड, सूर्य मंदिर चौक सन्हौली होते हुए पुनः जे0एन0के0टी0 मैंदान तक था।

मैराथन दौड़ में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान अंकुश कुमार, पे0- श्री मनोज मंडल, द्वितीय स्थान राजा कुमार, पे0- श्री सुधीर सिंह एवं तृतीय स्थान रंधीर कुमार, पे0- श्री गणेश सिंह एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान हसीना खातून, पे0-मो0 इसमाईल, द्वितीय स्थान सोनम कुमारी, पे0- श्री दुनीलाल साह एवं तृतीय स्थान मुस्कान कुमारी, पे0- श्री अरविन्द सिंह में प्राप्त किया।प्राप्त किया । दोनो वर्गो के प्रथम तीन विजेताओं को क्रमशः 5000/- (पाँच हजार), 3000/- (तीन हजार), 2000/- (दो हजार) रूपये का पुरस्कार एवं मेडल उप विकास आयुक्त, खगड़िया के द्वारा वितरण किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खगड़िया, जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, मद्य निषेध कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें