41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

मध्य विद्यालय मांदिल में हुआ अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राo मध्य विद्यालय मांदिल(जहानाबाद) में अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त विद्यालय परिवारों ने चढ़- बढ़कर हिस्सा लिया ।इस मौके पर उपस्थित सभी छात्र /छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से हाथ धुलाई का कार्य किया ।उक्त मौके पर संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि साबुन और पानी से हाथ धोने से बैक्टीरिया और वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिलती है ,जिससे संक्रामक बीमारियों के रोकथाम में मदद मिलती है। इसलिए प्रत्येक छात्राओं को स्वच्छता के प्रति सजग रहना चाहिए और प्रतिदिन हाथ धोकर ही किसी भी खाने की चीज को उपयोग करना चाहिए । हाथ धुलाई के साथ-साथ साफ- सफाई, स्वस्थ जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है।कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी, शिक्षक अरुण कुमार सिंह, राकेश रंजन कुमार, सुनीता कुमारी ,निशा कुमारी ,अखिलेश प्रसाद सिंह, सरिता कुमारी, खड़ग सतीश सुंदरपुरी ,कुमारी चित्रांगदा, ऋषिकांत कुमार, गंगा पासवान, फेंकनी देवी ,सीता देवी, सुनैना देवी, सेमत समस्त विद्यालय परिवार।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें