जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर- झोटवाड़ा पंखा पंचायत समिति के सामने बुद्धरको का मोहल्ला में ईसर-गणगौर का सिंजारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। ईसर गणगौर को घेवर का भोग लगाया तथा महिलाओं ने भक्ति भाव से गणगौर का सोलह श्रंगार व पूजा-अर्चना की। सुहागिनों ने माता पार्वती की स्वरूपा से अखंड सुहाग की कामना की तथा हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी क्षेत्र की स्थानीय मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक व बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर सावित्री,नंदनी, रेणू,शोभा, उषा ,खुशी,एवं अंकिता शर्मा व अन्य की उपस्थित खास रही।
नई खबरें


