31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

माधव कुमार यशवन्त ने चार मैच जीत कर एक मैच हारते हुए प्रतियोगिता में फिर तीसरा स्थान पाया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी पटना शतरंज : – फिर माधव ने लाया तीसरा स्थान, 21 अप्रैल 2024 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स कंकरबाग पटना में अन्डर 15 बिहार स्कूल ऑफ चेस प्राक्टिस टुर्नामेंट में मानसी जनता हाई स्कूल मानसी खगड़िया के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त ने भी भाग लिया था। उक्त प्रतियोगिता में तेरह अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी सहित कुल 51 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कुल पांच राउंड के खेल में माधव कुमार यशवन्त ने चार मैच जीत और एक मैच हारते हुए प्रतियोगिता में फिर तीसरा स्थान पाया। माधव कुमार यशवन्त के तीसरा स्थान आने पर उन्हें मुख्य अतिथि बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने माधव को ट्रांफी देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि बिहार चेस ऑफ स्कूल पटना में हुए कुल तीन प्रतियोगिता में तीनों ही बार माधव कुमार यशवन्त ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त, अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्दार, माधव के कोच किशनगंज के कमल कर्मकार, खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता, केशव कुमार यशवन्त, जयराज कुमार आर्य , सहित खेल प्रेमी ने माधव के इस प्रदर्शन पर बधाई दिया है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें