जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के बरौनी-कटिहार रेल खंड के बीच मानसी जंक्शन पर बुधवार को खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा के द्वारा ठहराव का शुभारंभ राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये जाने पर दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मानसी जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव शुरू होंने से खगड़िया सहित कोशी क्षेत्र के सहरसा, मधेपुरा, सुपौल एवं पुर्णियां के लोगों को यात्रा सुलभ व सुविधाजनक होगी।यहाँ के नागरिकों की वर्षों पूरानी मांग पुरा होते देख खगड़िया और कोशी वासी काफी प्रफुल्लित हैं।
मानसी जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के शुभारंभ किये जाने पर उन्होंने खगड़िया जिला वासियों की ओर से सांसद राजेश वर्मा के प्रति कोटि कोटि आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं साधुवाद दिया ।
मानसी में राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ किये जाने पर सांसद को बधाई
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


