29.3 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना के अंतर्गत संचालित संबल योजना के तहत बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण

जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क 

जिला पदाधिकारी ,श्रीमती अलंकृता पांडे के कर कमलो से किया गया ।चालू वित्तीय वर्ष हेतु अब तक कुल 122 चलंत दिव्यांग जनों के लिए जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा बैटरी चालित ट्राइसाइकिल की स्वीकृति प्रदान की गई थी जिनमें से 63 दिव्यांग जनों को पहले वितरण किया जा चुका है एवं आज 57 अन्य स्वीकृत एवं चलंत दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गई।
राज्य भर के दिव्यांग जनों को संबल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती ,यह योजना बिहार सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में एक अत्यंत ही महत्वाकांक्षी योजना के तौर पर चालू की गई थी एवं राज्य में अब तक हजारों की संख्या में दिव्यांग इससे लाभान्वित हो चुके हैं ।
इस योजना के तहत वैसे दिव्यांगजन पात्र होते हैं जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे ज्यादा होती है तथा वह 60% या उससे ज्यादा चलंत दिव्यांग होते हैं। साथ ही उनकी वार्षिक आय भी ₹200000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उच्च शिक्षा एवं रोजगार के सहूलियत के दृष्टिकोण से दिव्यांगजनो को यह योजना नए आयाम दे रही है।
इस अहर्ता के दिव्यांगजन ,दिए गए लिंक https://online.bih.nic.in/SWF/SWFTC/Default.aspx के माध्यम से कहीं से भी घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। प्रखंड स्तर पर आवेदन की जांच की जाती है एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अर्हता रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए अनुशंसा जिला मुख्यालय को भेजते हैं, जहां जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी आवेदनों के स्वीकृति हेतु अंतिम निर्णय लेती है।
समाज कल्याण की इस अति महती संबल योजना के तहत बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त श्री धनंजय कुमार, अपर समाहर्ता श्री विनय कुमार एवं सहायक निदेशक श्रीमती माला कुमारी उपस्थित थी।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा उन सभी लाभांवित दिव्यांगजनों को लाभ प्राप्त करने के लिए बधाई के साथ उनके भविष्य के सपनो को साकार करने के लिए शुभकामनाएं भी दी गई। साथ ही यह अपील भी की गई की सभी दिव्यांगजन जल्द से जल्द यूडीआईडी कार्ड जरूर बनवा ले जिससे कि उन्हें आगे आने वाले किसी भी लाभ प्राप्ति में कोई कठिनाई न हो।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें