जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
छात्रों की समस्याओं का समाधान जरूरी-शैलेश
जहानाबाद । छात्र राजद की ओर से एरकी स्थित एक निजी हॉल में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश छात्र राजद के अध्यक्ष गगन कुमार ने केंद्र सरकार पर नई शिक्षा नीति के जरिए गरीबों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा लगाया। गगन ने कहा कि केंद्र सरकार की शिक्षा नीति छात्र और गरीब विरोधी है और यही छात्र और युवा एक दिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। सरकार की जो नीति है वह गरीबों को शिक्षा से वंचित करने की है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर और छात्रों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि छात्र राजद प्रत्येक बूथ पर और पंचायत स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करेगा।
इस मौके पर युवा राजद के मगध प्रभारी विश्वनाथ यादव ने कहा कि संगठन हीं पार्टी की ताकत है और मजबूत संगठन की बदौलत दुनिया की हर लड़ाई जीती जा सकती है ।उन्होंने छात्र राजद की पार्टी की रीढ़ बताते हुए मोदी सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर होने की भी अपील की।इस मौके पर पूर्व छात्र राजद जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजन शैलेश कुमार यादव ने कहा कि छात्र संवाद के जरिए छात्रों की समस्याओं और उसके समाधान के पहल करेंगे साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर इस पर गंभीर चर्चा की जा रही है। उन्होंने छात्रों से एक जुट होकर केंद्र के सरकार के गलत शिक्षा नीति का विरोध करने की अपील की।इस मौके पर राजद नेता परहंस राय,शशिरंजन उर्फ पप्पू,धर्मपाल यादव,बैकुंठ यादव,नागेंद्र मेहता,साधु यादव ,पप्पू मलिक एवं छोटू यादव,गजेंद्र यादव, सिंटू बाबा, बब्लू गोप,विशाल कुमार रमन,देवेंद्र चंद्रवंशी,नीरज कुमार,विक्की यादव,आदिल खान,प्रियरंजन,बल्ली यादव,पवन चंद्रवंशी,मनीष यादव,रंजीत यादव,कुणाल यादव,मनोज मंजू,बिल्ला यादव,शैलेश कुमार,शिवजी यादव सहित बड़ी संख्या में राजद नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


