34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने जिला अध्यक्ष तथा प्रधान महासचिव बना कर रोहतास के लोगों का दिल जीत लिया

जगदूत न्यूज संदीप भेलारी रोहतास ब्यूरो  रोहतास : राष्ट्रीय जनता दल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनें हाजी मुमताज हुसैन एवं प्रधान महासचिव बनें वकील चौहान, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनवर हुसैन (पूर्व विधायक) ने की घोषणा, इन दोनों व्यक्तियों की घोषणा करते समय राष्ट्रीय जनता दल ने बहुत ही बड़ी रोहतास जिला के लिए दोनों व्यक्तियों की जिम्मेदारी सौंपी है, रोहतास जिला अध्यक्ष के पद पाने के बाद हाजी मुमताज हुसैन ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बताएं कि रमजान का पवित्र पावन महीना चल रहा है और मैं सबको विश्वास दिलाता हूं कि सबके साथ न्याय शिक्षा तथा विकास के मुद्दा को लेकर अग्रसर में राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से रोहतास के लोगों की सेवा करता रहूंगा, वहीं प्रधान महासचिव बनने के बाद वकील चौहान ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लगभग प्रत्येक वर्ष रामनवमी तथा रमजान का दोनों पवित्र महीना का पर्व एक साथ होता है तो मैं भी प्रधान सचिव के नाते रोहतास जिला ही नहीं बल्कि मैं पूरे बिहार में विकास और बिहार में बदलाव चाहता हूं और मैं रोहतास की जनता से अपील करता हूं कि आप आगे बढ़े और राष्ट्रीय जनता दल का साथ दें ताकि हम लोग सभी प्रकार की सरकार से लाभ ले सकें और अपनी जिंदगी खुलकर अपनी हक से जी सकें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें