जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अध्यक्ष सह सदस्य राजस्व पर्षद, बिहार , पटना द्वारा नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में प्रगति लाने हेतु दिनांक 27 जनवरी से 01 फरवरी तक वारंट सप्ताह आरम्भ करने की घोषणा की गई है। जहानाबाद जिला अंतर्गत सभी तरह के सरकारी बकाया राशि/सभी बैंकों से ली गई ऋण की राशि की वसूली संबंधित देनदारों से करने हेतु सांस्थित नीलाम पत्र वादों में निर्गत वारंट जो लंबित हैं उनके देनदार को आगाह किया जा रहा है कि नीलाम पत्र की बकाया राशि संबंधित बैंक शाखाओं अथवा संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारी के न्यायालय में उपस्थित होकर जमा करना सुनिश्चित करे अन्यथा बिहार एवं उड़ीसा लोक मांग वसूली अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तारी कर वसूली की जाएगी। इस वारंट सप्ताह के क्रम में आज जहानाबाद सदर एवं परस बिगहा के क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया गया।


