41.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

विजय यादव के पुण्यतिथि पर ऐतिहासिक फूटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन: कृष्णा नन्द यादव

*फूटबाॅल खिलाड़ियों के लिए संजीवनी बूटी थे विजय कुमार यादव: शंकर सिंह*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: खुटिया पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार यादव मेमोरियल फूटबॉल टूर्नामेंट के सफल समापन पर टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष सह जाप के जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव ने रेलवे मैदान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित पत्रकार को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष फूटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया था, जो मानसी के खेलप्रेमियों के सहयोग से अपार सफलता हासिल किया। उन्होंने कहा कि विजय कुमार यादव के याद में हिरोज क्लब मानसी के तत्वावधान में लगातार सोलह वर्ष से उनके पुण्यतिथि पर फूटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन कर लोग उन्हें याद करते हैं। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मानसी सहित जिले के खेलप्रेमियों का अहम योगदान रहा। उन्होंने मीडिया कर्मी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रेलवे मैदान मानसी में चल रहे फूटबॉल टूर्नामेंट की गूंज संपूर्ण बिहार तक पहुंचाने में मिडिया साथी का अहम योगदान रहा है। वहीं जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव शंकर कुमार सिंह ने विजय कुमार यादव फूटबॉल और फूटबॉल के खिलाड़ियों के लिए संजीवनी बूटी की तरह थे। जब भी टीम के कोई खिलाड़ी के बीच आपसी मन-मुटाव हो जाता था तो उस परिस्थिति में विजय कुमार यादव एक पिता की भूमिका निभा कर खिलाड़ियों के आपसी मतभेदों को मिटाने का काम करते थे। वे हमेशा खिलाड़ियों के सहयोग के लिए तन मन धन से सहयोग करते थे। इसीलिए हम सभी खेलप्रेमी उनके याद में फूटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन करते हैं। इस वर्ष हुए फुटबॉल टूर्नामेंट सबों के सहयोग से काफी सफल रहा। खगड़िया सहित आसपास के जिले में वर्षों बाद ऐसे भव्य फूटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट अगले वर्ष उनके पुण्यतिथि पर और भी उच्च स्तर का फूटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित हिरोज क्लब के पूर्व फूटबाॅलर रौशन कुमार गुप्ता, युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार यादव, कविरंजन यादव, श्रवण कुमार विराट आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें