जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ (सगासा) बिहार के प्रदेश सचिव/राज्य संविदा कर्मी महा संघ के प्रदेश प्रवक्ता /खगड़िया जिला अध्यक्ष सह जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने अपने संघ की ओर से गत रविवार को बेलदौर विधान सभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा व सीएम का आभार कार्यक्रम सम्पन्न होंने के उपरांत बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, वर्त्तमान विधान पार्षद् व जदयू के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार तथा बेलदौर के विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल को राज्य भर के आवास कर्मियों के मानदेय पुनरीक्षण को लेकर एक ज्ञापन सौंपते हुए उनसे कहा कि ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के अधीन बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी अंतर्गत बिहार भर में इन्दिरा आवास योजना/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अनुश्रवण और प्रबंध के निमित्त प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्रमशः ग्रामीण आवास सहायक, ग्रामीण आवास लेखापाल व ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत इन कर्मियों को दस वर्षों के सेवाकाल के अंदर मात्र एक बार ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के आदेश ज्ञापांक बीआरडीएस-1395 दिनांक 08 जनवरी 20218 के आलोक में मानदेय का प्रथम पुनरीक्षण किया गया; जो आसमान छूती महंगाई के आलम रहते मानदेय में वृद्धि, महंगाई भत्ता सहित अन्य देय भत्तों में वृद्धि बाजार दर के अनुरूप नहीं की गई।जिसके कारण इन कर्मियों का पारिवारिक भरण-पोषण, शिक्षा- चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं हो पा रही है।
बतौर श्री शास्त्री ने बिहार भर के ग्रामीण आवास सहायक का मानदेय पुनरीक्षण करते हुए 53 हजार 250 ,ग्रामीण आवास लेखापाल का 72 हजार 6 सौ 26 एवं ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक का 88 हजार 2 सौ 32 रू. प्रतिमाह मानदेय सुनिश्चित किये जाने को लेकर अनुरोध के साथ उन्हें ज्ञापन सौंपा।
मौके पर मौजूद मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी ,जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल,जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,महासचिव उमेश सिंह पटेल,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया , जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह,चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी, जिला महासचिव अंगद कुमार एवं मीडिया सेल के जयजयराम कुमार आदि उक्त मांग को जायज ठहराया।
शास्त्री ने आवास कर्मियों के मानदेय पुनरीक्षण को लेकर जदयू प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद् को सौंपा ज्ञापन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


