*उत्तीर्ण छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन, संस्थान में हर्ष का माहौल*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के राजदरबार होटल स्थित सनराइज कोचिंग सेंटर, पूर्वी ठाठा के छात्रों ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए हैं। कोचिंग सेंटर के निदेशक देवराज गंधर्व एवं समस्त शिक्षकों की देखरेख में छात्र छात्रोंओ ने बेहतरीन सफलता प्राप्त की, जिससे पूरे पूर्वी ठाठा पंचायत सहित संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान द्वारा जारी सूची के अनुसार, नीलेश कुमार ने 466 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके पीछे प्रीतम कुमार (429), तुलसी कुमारी (428), मुस्कान कुमारी (427), नेहा कुमारी (425) एवं अन्य छात्रों ने भी शानदार अंक अर्जित किए। इस अवसर पर कोचिंग सेंटर के निदेशक देवराज गंधर्व ने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनकी करी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्र छात्रोंओ को मेडल , माला पहनकर बधाई दी और सभी छात्र छात्रोंओ को मिठाइयों भी खिलाए,और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय अभिभावकों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कोचिंग संस्थान की शिक्षण व्यवस्था की सराहना की। यह उपलब्धि खगड़िया जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को दर्शाती है।

और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। सनराइज कोचिंग सेंटर के निदेशक देवराज गंधर्व ने बताया, कि सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्रोंओ कि मेरे तरफ से चाहे जो विषय ले उनके लिए कोचिंग सेंटर से चाहे जितनी महंगी किताबें हो छात्र छात्रोंओ को मेरे तरफ से बिल्कुल फ्री मिलेगा, निदेशक देवराज गंधर्व बताया कि कोचिंग सेंटर से हर साल कि तरह इस साल भी छात्र छात्रोंओ कि करी मेहनत से सफलता हासिल करने में सभी शिक्षक कि आवश्यकता होती हैं। और रहेगा,वही गंधर्व ने यह भी बताया कि अब इस वर्ष 12वी कि तैयारी भी कराया जाएगा। सभी शिक्षकों कि काफी मदद हर सम्भव कोशिश करने को तैयार रहेंगे।

उत्तीर्ण छात्रों की सूची:
नीलेश कुमार – 466 अंक
सचिन कुमार – 436 अंक
प्रीतम कुमार – 429 अंक
तुलसी कुमारी – 428 अंक
मुस्कान कुमारी – 427 अंक
नेहा कुमारी – 425 अंक
सुमित कुमार- 416 अंक
रिमझिम कुमारी – 410 अंक
प्रिंस कुमार – 407 अंक
प्रिया कुमारी – 403 अंक
नितु कुमारी – 402 अंक
सिद्धार्थ सक्सेना – 400 अंक
सुमन कुमार – 399 अंक
सुमित कुमार – 393 अंक


