24.2 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

12वीं पास करने वाले सभी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

JNA/नबी आलम कि रिपोर्ट बेगूसराय जिला के बखरी बाजार स्थित इंग्लिश स्मार्ट जोन कोचिंग संस्थान द्वारा इंटरमीडिएट में सफल छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदीप कुमार चौरसिया के नेतृत्व में किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजीत कुमार ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बखरी थाना के एसआई अर्चना झा उपस्थित रहे ,।
एसआई अर्चना झा ने कहा की यह नैनिहाल ही देश का भविष्य हैl अगर यह छात्र छात्रा मोबाइल से दूर रहे तो कभी भी छात्र-छात्राएं अपनी मंजिल से चूक नहीं सकते हैं उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया बेटियां अगर चाहे तो हर घर को सुधार सकती है। और तुम बेटियां यदि जिस सुचारू रूप से इंटरमीडिएट की तैयारी किया इसी सुचारू रूप 2से 3 साल यदि अगर निरंतर मेहनत करेगी तो कोई नहीं काट सकता है जो तुम्हें मंजिल नहीं मिलेगी उन्होंने बाल विवाह के अपराध है इसके बारे में जिक्र किए उन्होंने यह भी कहा बखरी में शिक्षा के क्षेत्र में काफी समय से मैं इस कोचिंग का नाम दूसरे जिले में भी सुना करता था या न्यूज पेपर में पढ़ता जो बखरी में एक ऐसी संस्था है जहां से सैकड़ो छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष सफल हो रहे हैं लेकिन इस वर्ष उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का मौका मिला है l वहीं शिक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि इस संस्थान को सीचने में सभी शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान हैl सभी छात्र छात्राओं में कूट-कूट कर मेधा भरे हुए हैं तब तो प्रत्येक साल छात्र-छात्राएं अच्छे अंक से सफल हो रहे हैं और विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा में भी अपना परचम लहरा रहे हैं l अशोक कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि इस कार्यक्रम के बीच 12वीं परीक्षा के जारी नतीजे के सफल रहे सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया l जिसमें आस्था कुमारी, मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी, शिवम कुमार , आशिकेश कुमार , राहुल कुमार आदि शामिल थे।अभिभावक एवं ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध होने वाले शिक्षण संस्थान की प्रशंसा की उन्होंने कहा यहां बच्चे को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी मिलता है तथा सफल छात्राओं ने भी कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कोचिंग को लेकर माता-पिता का भी भरपूर पर समर्थन प्राप्त है बेहतर सफलता का श्रेय बच्चों ने हर विषय के शिक्षकों को दिया बेहतर उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ शिक्षक व संचालक ने छात्रों को बधाई प्रदान की ! मौके पर उपस्थित शिक्षक अजीत कुमार ठाकुर, सुभाष कुमार ,शंकर कुमार, अशोक कुमार प्रियदर्शी ,आनंद कुमार समेत काफी संख्या में छात्र मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें