जगदूत न्यूज जहानाबाद नेटवर्क
जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ,अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक जहानाबाद तथा उक्त योजना कुछ लाभुक भी उपस्थित थे।
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि प्रथम चरण में के 33 लोगों का चयन इस योजना में लाभ हेतु किया गया है। लाभुकों को निदेश दिया गया कि बस का क्रय यथा शीघ्र कर ले ,जिससे कि अनुदान की ₹500000 निर्गत की जा सके। चयनित लाभुकों के सूची में से ,ऐसे लाभुक जो की बस के क्रय हेतु अब इक्षुक नहीं है ,तीन दिनों के अंदर जिला परिवहन कार्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध करा दें कि वह इस योजना हेतु इच्छुक नहीं है जिससे कि अन्य प्राप्त आवेदनों में से नए लाभुकों को का चयन किया जा सके।
बताते चले की राज्य में प्रखंडों एवं सुदूर पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने एवं आम जनों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की यह एक अति महत्वाकांक्षी योजना है जिसकी शुरुआत विगत वर्ष नवंबर माह में की गई है इसके तहत प्रति प्रखंड अधिकतम सात लाभुकों को प्रति लाभुक बस के करे के पश्चात 5 लाख का भुगतान किया जाएगा ,जिसके लिए कोटिवार भी संख्या निर्धारित की गई है। जिन प्रखंडों में अनुसूचित जनजाति की संख्या 1000 से ज्यादा होगी उसे प्रखंड में एक अतिरिक्त अनुसूचित जनजाति के कोटि में भी योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रखंडों को जिला मुख्यालय से जोड़ने हेतु मिनी बस को प्राथमिकता दी जाएगी।
जिन लाभुकों का चयन किया जाएगा उनके द्वारा बस क्रय करने के पश्चात , वाहन का निबंध पत्र, बीमा से संबंधी कागजात एवं विक्रय पत्र जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा ,यदि वाहन खरीदने हेतु किसी वित्त पोषण संस्था से ऋण लिया गया हो तो लाभुक वित पोषण संस्थान को राशि अंतरण हेतु लाभुक द्वारा हस्ताक्षरित् आरटीजीएस ट्रांसफर प्रपत्र प्राप्त किया जाएगा ।साथ ही लाभुक से इस आशय का स्व घोषणा पत्र प्राप्त किया जाएगा कि सरकार से लाभुक को प्राप्त अनुदान की राशि को लाभूक के बैंक खाता से ऋण देने वाले वित्तीय संस्थान के बैंक खाते में सीधे अंतरित करने का अधिकार संबंधित बैंक को होगा। जिन लाभुकों द्वारा इस विषय पर प्रश्न उठाया गया कि बैंकों से ऋण लेने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,इसी हेतु इस बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक जहानाबाद भी उपस्थित थे, जिनके द्वारा लाभुकों को आश्वस्त किया गया कि वित्तीय नियमों के अनुरूप उन्हें ऋण उपलब्ध कराई जाएगी।
जहानाबाद जिला अंतर्गत अब तक एक लाभुक को इस योजना के तहत 5 लाख का अनुदान भुगतान किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस योजना का प्रचार प्रसार करें एवं आवेदकों की संख्या बढ़ाए तथा योजना में प्राप्त आवेदनों का अनुश्रवण ससमय करें जिससे कि अर्हता प्राप्त आवेदकों को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत अनुदान का लाभ मिल सके।


