31 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

सरस्वती स्टोन वर्क्स को निर्गत सभी लाईसें हो रद्द लगे भारी पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना दोषी पदाधिकारी पर हो एफ़आइआर दर्ज-अरशद

जगदूत न्यूज साहिबगंज से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट साहिबगंज। चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर ने प्रदुषण,खनन,बिजली व कारखाना विभाग से तालझारी अंचल के मौजा-छोटी भगियामारी में सरस्वती स्टोन वर्क्स प्रो.पिंटू कुमार सिंह को स्टोन क्रशर संचालन हेतु असंवैधानिक व गैरकानूनी से निर्गत सभी लाईसेंस यथा सीटीओ,डीलर्स लाईसेंस,फैक्ट्री लाईसेंस व विद्युत कनेक्शन को संबंधित विभाग से अविलंब रद्द करने की मांग करते हुए अरशद ने आगे कहा की इन्हें एनजीटी के द्वारा पारित आदेशों का खुला उल्लंघन कर उपर्युक्त लाईसेंस निर्गत किया गया है जो की एनजीटी कोर्ट के आदेश का खुला अवमानना है.अरशद ने जिले के उपायुक्त हेमंत सती से मांग की है की इसके लिए संबंधित विभाग के दोषी पदाधिकारी पर एफ़आइआर दर्ज करते हुए पिंटू सिंह पर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए इन पर भारी पर्यावरण क्षति पूर्ति जुर्माना लगाने के साथ ही साथ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है अगर इनके खिलाफ़ तत्काल कार्यवाही करते हुए असंवैधानिक व गैरकानूनी तरिके से स्टोन क्रशर संचालित कर पर्यावरण को जो भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है उस पर अविलंब रोक नहीं लगाया गया तो पुरे मामले को लेकर एनजीटी में याचिका दायर किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें