26.1 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

सांसद राजेश वर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाला बिट्टू मोबाईल के साथ गिरफ्तार

*सांसद राजेश वर्मा का निजी मोबाईल पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को साईबर थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने धर दबोचा चर्चा का विषय *

*खगड़िया . चन्दन कुशवाहा के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई, मामला साईबर थाना में दर्

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी  खगड़िया। सांसद राजेश वर्मा का निजी मोबाईल पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को साईबर थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक चंदन कुशवाहा के संज्ञान में मामला आते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान पर साईबर थाना पुलिस एवं डीआईयू के संयुक्त छापेमारी में अभियुक्त बिट्टू कुमार जो अलौली थाना के मुजौना का रहने वाला है को एक मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया। छापामारी दल में शामिल थे साईबर थाना के अपर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार, डी आई यू प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पल्लव, डी आई यू के ही पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, सिपाही रंजन कुमार तथा गोपाल मुरारी। मामला साईबर थाना में कांड संख्या 30/24 दर्ज़ कर लिया गया है। आवेदक थे सांसद राजेश वर्मा के निजी सचिव विकास कुमार (बलुआही, खगड़िया निवासी) ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें